महाविद्यालय ऊना में पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन…
HNN/ऊना
राजकीय महाविद्यालय ऊना में सत्र 2024-25 के लिए पीजीडीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एक वर्षीय पीजीडीसीए कोर्स उपलब्ध है।
इसके विद्यार्थी आटर्स, कॉमर्स व बीए संकाय में ग्रेजुएट पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पीजीडीसीए में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को निश्चित तिथि से पहले ही रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।