Loading...

महाविद्यालय ऊना में बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्‌यक्रम बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए के सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए 20 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या मीता शर्मा ने बताया कि बीबीए व बीसीए कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा दी गई है।

उक्त कोर्स में दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बीबीए व बीसीए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक वर्षीय पीजीडीसीए कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

पीजीडीसीए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 मई तक ही चलेगी। कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को किसी भी संकाय में स्नातक होना चाहिए। सामान्य वर्ग का विद्यार्थी 50 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी के विद्यार्थी 45 प्रतिशत अंक हासिल कर स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।