Loading...

महाविद्यालय चंबा में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन…

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

राजकीय महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थी 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। इस बारे में कॉलेज प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे तय तिथि के तहत प्रवेश लें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

प्रदेश के कॉलेजों में तीन जून से 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 16 जुलाई को कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट बीस जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होन के बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।