HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोड़ के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस चौकी जोल प्रभारी रवि पाल शर्मा और अशोक शर्मा रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की।
रोड सेफ्टी क्लब के कार्यक्रम समन्वयक प्राध्यापक नवीन शर्मा ने रिसोर्स पर्सन पुलिस चौकी प्रभारी रविपाल शर्मा व अशोक कुमार का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। पुलिस चौकी प्रभारी रवि पाल शर्मा ने अपने संबोधन में यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा का महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे में अपने विचार समझा करते हुए महाविद्यालय के छात्रों में जागरूकता का संचार किया। महाविद्यालय के इको क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन आपदा और रेड क्रॉस के सदस्यों ने संबोधन को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली तथा सभी विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्या कविता कौशल ने रिसोर्स पर्सन को महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group