HNN/ऊना वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (एनएसएस) इकाई द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा बच्चों को स्वच्छता ही सेवा विषय पर संबोधित किया, तथा छात्रों को हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने तथा स्वयं परिवार,गली मोहल्ले एवं गांव और कार्यस्थल की सफाई रखने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ भारत मिशन का प्रचार करने और सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी डॉ राम सिंह ने इस कार्यक्रम में आए सभी शिक्षक और गैर शिक्षक सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ० रामकुमार नेगी, प्रो० कविता कौशल, प्रो० नवीन शर्मा ने इस अवसर पर स्वयंसेवियों की प्रेरित करने के लिए उपस्थित रहे।

