महाविद्यालय चौकीमन्यार में आपदा प्रबंधन प्रतिक्रियाएं एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के संदर्भ में शिविर का आयोजन

Organization-of-camps-to-cr.jpg

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के राजकीय महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा समर्थ- 2024 अभियान के अंतर्गत एक व्यापक अग्नि अभ्यास का आयोजन किया गया। यह अभ्यास विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में सही तरीके से प्रतिक्रिया करने एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस अग्नि अभ्यास के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की इमारत से निकासी योजना के तहत तेजी से और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।मैदान में एकत्रित होने के बाद सभी विद्यार्थियों ने अपनी संख्या गिनी और घायल विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।

यह अभ्यास न केवल एक आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया देने व आवश्यक कौशल सिखाने में सहायक था,बल्कि विद्यार्थियों में टीमवर्क और सहयोग की भावना को बढ़ाने में मददगार रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य बलविंदर राणा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन में निकासी योजना के महत्व के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अग्नि त्रासदी के दौरान धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता कितनी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के माध्यम से समझाया कि कैसे सही तैयारी और अभ्यास से हम ऐसी परिस्थितियों में बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। इस अवसर परट महाविद्यालय के कर्मचारी एवं शिक्षक वर्ग जिसमें प्रो० कविता कौशल,डॉ० रामकुमार नेगी और डॉ० राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनकी तैयारी को सराहा।

इस आयोजन में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की प्रतिक्रियाओं को समझने और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अनूठा अवसर प्रदान किया।महाविद्यालय में भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास आयोजित करने की योजना बनाई गई, ताकि सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार की आपात स्थिति का सामना करने के लिए सुसज्जित किया जा सके।