महाविद्यालय चौकीमन्यार में फिट इंडिया फ्रीडम रन-4 अभियान सप्ताह का हुआ आगाज
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन-4 अभियान के तहत फिट इंडिया सप्ताह का आगाज ड्रिल से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या प्रोफेसर कविता कौशल उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने फिट इंडिया अभियान के बारे में विचार समझे किये।
उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2019 में की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ समाज का निर्माण करना था। वर्तमान समय में तकनीकी विकास के कारण व्यक्ति के शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। जिससे उसका नित्य जीवन शैली में आलस आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारत में रहने वाला हर तीसरा व्यक्ति दिल की बीमारी से जूझ रहा है और उनकी औसत आयु 40 वर्ष से कम है।
इसका मुख्य कारण वर्तमान जीवन शैली और अस्वस्थ खान-पान है, अर्थात यदि स्वस्थ समाज का निर्माण करना है तो समाज को फिट रहने की आदत डालनी होगी। इस प्रयोजन से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसी अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में फिट इंडिया सप्ताह की शुरुआत की गई है।
जिसमें परेड, शारीरिक व्यायाम, योगासन, परंपरागत एवं आधुनिक खेलें मैराथन इत्यादि विभिन्न तरह की शारीरिक गतिविधियां करवाई जाएगी। अंतिम दिन विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. रामकुमार नेगी ने भी फिट इंडिया पर संबोधित किया। प्रो. नवीन, प्रो. शगुन डोगरा एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।