महाविद्यालय चौकीमन्यार में नशा मुक्ति ऊना अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाविद्यालय चौकीमन्यार के विद्यार्थियों, नोडल अधिकारी एवं एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा घरद्वार नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में एनएसएस के स्वयंसेवियों रेड क्रॉस क्लब एवं स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों द्वारा नशा मुक्ति ऊना अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कविता कौशल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

नशा मुक्ति ऊना अभियान के राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के नोडल ऑफिसर डॉक्टर राम सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। नशे के सेवन से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में डूब रहा है नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुक्सान करता है ,जबकि परिवार को भी पतन की ओर धकेलता है।

समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा ही है। पहले तो युवा स्कूल व कॉलेज में बीडी ,सिगरेट ,गुटका का सेवन मस्ती करने के लिए करते हैं, लेकिन बाद में नशे की लत लग जाती है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ने के अपील की तथा युवाओं को घर-घर नशा मुक्त करने का संदेश पहुंचाने का आग्रह किया।
महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नोडल ऑफिसर के आग्रह पर जिलाधीश महोदय ऊना राघव शर्मा का घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत जारी किए गए नशा मुक्ति संदेश को चौकीमन्यार पंचायत के अलग-अलग गांवों के घरों में जाकर पहुंचाया।