HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सत्र 2023-24 के लिए गठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (सी.एस.सी.ए.) के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद हेतु मेरिट आधार पर चयनित पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कविता कौशल इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद गठन संयोजक डॉ. राम कुमार नेगी ने किया। नेगी ने इस अवसर पर छात्रों को सी.एस.सी.ए. की कार्य प्रणाली विषय की विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा परिषद के संविधान का गरिमा पूर्ण पालन करने का आह्वान किया। तदोपरांत परिषद के पदाधिकारी प्रधान पदभार इंदु बाला, उप प्रधान अजय कुमार, सचिव मधुबाला एवं संयुक्त सचिव विशाल कुमार को महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई और बैच पहनाकर सम्मानित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके साथ ही महाविद्यालय के एन.एस.एस. इकाई से आयुष, उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग से प्रदीप शर्मा एवं सड़क सुरक्षा क्लब वर्ग से रितिका धीमान को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नामांकित पदाधिकारिगण को बधाई दी। महाविद्यालय के सुचारू संचालन एवं महाविद्यालय के विकास कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद अध्यक्ष इंदु बाला ने महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने हेतु महाविद्यालय छात्र वर्ग की ओर से अपनी सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राम सिंह, प्रो. सगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा एवं गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





