Loading...

महाविद्यालय दौलतपुर चौक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 जुलाई तक इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि बीए, बीएससी व बी कॉम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में बेहतर बुनियादी ढांचा है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी महाविद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।

सभी छात्रों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद महाविद्यालय में आकर सभी फॉर्म को सत्यापन करवाना पड़ेगा तथा प्रवेश शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाया जाएगा।