महाविद्यालय निरमंड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन….
HNN/कुल्लू
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में 3 जून से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम वर्ष और बी-कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं 3 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय वेबसाइट के एडमेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय निरमंड की प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 3 जून से 15 जून तक किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन और परामर्श के लिए कॉलेज आ सकते हैं व संपर्क कर सकते हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए मेरिट सूची 16 जुलाई को कॉलेज की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। जिसके बाद छात्र छात्राएं 19 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
20 जुलाई को छात्रों को पोस्ट एडमिशन काउंसलिंग के लिए कॉलेज आना होगा। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के रोल ऑन एडमिशन के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 6 जून से 15 जुलाई तक खुला रहेगा और वे 6 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। रोल ऑन एडमिशन के लिए पोस्ट एडमिशन काउंसिलिंग 22 जुलाई को होगी।