Loading...

महाविद्यालय बंजार में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, इस दिन से करें आवेदन….

PARUL • 30 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

राजकीय महाविद्यालय बंजार में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए तीन जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी तीन जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इस शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा रहा है।

इसके लिए बंजार कॉलेज ने अपनी वेबसाइट https://gdcbanjar.highalteducation.in अपडेट कर ली है। विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर लॉगिन करके दाखिला फॉर्म जमा करवाना है। प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसके पश्चात 16 से 19 जुलाई तक दाखिला शुल्क जमा करवाया जा सकेगा।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पोक्ट्स और परामर्श को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनमें दी जानकारी के अनुसार ही अपने विषय चुनें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने कहा कि तीन जून से 15 जुलाई तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।