HNN/मंडी
जिला मंडी में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने की प्रक्रिया तीन जून से शुरू हो रही है। दाखिला की प्रक्रिया 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट https://gcladbharol.ac.in/ पर जाना होगा।
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी तीन जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे और 6 जून से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा, जबकि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 22 जुलाई को होगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन के लिए विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी का होना आवश्यक है। छात्र समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





