Loading...

महिला का फोन चुराकर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दस लाख फिरौती की करी मांग

Ankita • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कुछ आरोपियों द्वारा महिला का फोन चुरा लिया गया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने 10 लाख की फिरौती की भी मांग की है। पीड़िता महिला ने इस बाबत शिमला के ढली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 385 व 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है।

महिला ने बताया कि शिमला में एक युवती समेत तीन अन्य व्यक्तियों ने उसका फोन चुरा लिया। आरोपियों द्वारा महिला को मोबाइल से वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी गई हैं।

इतना ही नहीं आरोपियों की ओर से 10 लाख की फिरौती की भी मांग की जा रही है। पीड़िता महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।