लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होंगे मैच…

Ankita | 5 मई 2024 at 4:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वूमेन्स टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार वूमेन्स टी20 विश्व कप बांग्लादेश में खेला जाना है। इस विश्व कप में उद्घाटन मुकाबला 3 अक्टूबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 19 दिनों में ढाका और सिलहट में आयोजित होंगे।

टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में पांच टीमें हैं। ग्रुप बी में भी पांच टीमें हैं। ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर 1 की टीम होगी। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर 2 की टीम को रखा गया है।

भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को सिलहट में खेलेगी। वहीं 6 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। फिर 9 अक्टूबर को वह क्वालिफायर-1 से भिड़ेगी। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मैच सिलहट में खेलेगी। टूर्नामेंट में हर टीम कुल चार ग्रुप मैच खेलेंगी। इसके बाद हर ग्रुप की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह 17 और 18 अक्तूबर को आयोजित होगा। इसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]