Loading...

महिला ने अपने भाईयों के साथ मिलकर की पति व सास की पिटाई, मामला दर्ज

PARUL • 24 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के शिव नगर मोहल्ला में एक महिला ने अपने भाईयों के साथ मिलकर पति व सास की पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं सास पर पत्थरों से भी हमला किया गया है। जिससे वह घायल हो गई है। जिसके बाद महिला के पति ने पत्नी समेत उसके दोनों भाईयों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी वार्ड 8 शिव नगर मोहल्ला के रूप में हुई है। तो वहीं आरोपी पत्नी की पहचान सुनीता देवी व उसके भाइयों की पहचान रणजीत सिंह व रविंद्र सिंह निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बीती शाम जब जितेंद्र कुमार घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुनीता देवी और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। जिसके बाद सुनीता देवी ने अपने मायके फोन किया और अपने दोनों भाइयों को बुला लिया। जिसके बाद सुनीता देवी ने अपनी पति पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए।

इसी दौरान दोनों सालों ने मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों भाइयों ने मिलकर जितेंद्र की माता के सिर पर पत्थर से हमला किया और पत्नी ने लातें मारी। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अपना मेडिकल व उपचार करवाया। साथ ही हमले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित जितेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी ऊना अर्जित सेन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।