Loading...

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 17 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में नगरोटा सूरियां के गांव पुखरबड़ में एक महिला द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में मृतका की बेटी ने बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और कुछ समय पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद से ही उसकी माता मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।

बेटी ने बताया कि उसकी माता का पिछले दो वर्ष से पठानकोट से उनका उपचार चल रहा था। महिला अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद महिला को नगरोटा सूरियां अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।