HNN/ संगड़ाह
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सोमवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद महिला मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा।
रश्मिधर सूद ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र मे मोर्चा व पार्टी संगठन जिला के अन्य हिस्सों से कमजोर होने की बात भी कही और इसका जिम्मेदार स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि, पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को विधानसभा उम्मीदवार घोषित करती है, सबको उसी के साथ चलना होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों को उन्होने जल्द सभी मतदान केंद्रों पर 20 महिलाओं की टोली तैयार करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों में 1 बूथ 20 महिला कार्यक्रम अंतिम दौर मे है। महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा कि, पंचायतों की तर्ज पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार निकट भविष्य मे विधानसभा व लोकसभा मे भी महिला आरक्षण लागू करेंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





