लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला से गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 9 अगस्त 2022 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

महिला से गाल-गलौज करने वाला श्रीकांत यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी मौके से फरार चल रहा था जिसे पुलिस भी ढूंढ रही थी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने उस पर इनाम की भी घोषणा की थी और पुलिस की 8 टीमें राज्यों में आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी। अब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

बता दें कि, नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता, गाली-गलौज और धक्कामुक्की की थी। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। लिहाज़ा नोएडा पुलिस ने उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं।

जिसके बाद अब जाकर आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन और साथियों के गिरफ्तार होने की बात सामने आ रही है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]