लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ के विकास को लेकर विधायक ने जताया सीएम का आभार

Ankita | 9 मार्च 2023 at 11:13 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माँ शाकम्भरी देवी का चित्र किया भेंट

माँ शाकम्भरी देवी स्थल के समेकित पर्यटन विकास के लिए बजट में 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था किए जाने पर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कल देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ के विकास को लेकर जिस प्रकार बजट में व्यवस्था की गई है उससे सभी श्रद्धालु बहुत खुश है।

अब माँ शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य होंगे, जिसका लाभ वहां दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओ को होगा। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नही दिया। जिस कारण वहां आवश्यक सुविधाओ का अभाव है और वह पिछले लगभग दो वर्ष से वहां के विकास के लिए प्रयासरत थे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से विकास की उम्मीद जगी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूरा देव से पुल निर्माण भी अतिशीघ्र कराए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां के विकास की ओर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान है। वहीं सहारनपुर के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधान किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विप्र परिवार, सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा दिए गए धन्यवाद पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए। साथ ही माँ शाकम्भरी देवी का चित्र भी भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग व महानगर महामंत्री किशोर शर्मा उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]