लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी बस, तीन की हालत नाजुक

PRIYANKA THAKUR | 13 जून 2022 at 11:02 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बात यदि रविवार की कि जाए तो सबसे ज्यादा जिला सिरमौर में सड़क हादसे पेश आएं, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई। रविवार को मां के दर्शन कर लौट रहे जम्मू कश्मीर के श्रद्धालुओं की बस भी हादसे का शिकार हो हुई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। मां की कृपा से सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं लेकिन इनमें से तीन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 20 लोग मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए गए हुए थे। जैसे ही परिवार माता के दर्शन कर वापस लौट रहा था तो जसवां- परागपुर विधानसभा क्षेत्र के दुरगांई में बस हादसे का शिकार हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है जिन्हें टांडा रेफर किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायलों की पहचान अंश तोमर (12) पुत्र रॉकी तोमर, लता चौहान (48) पत्नी किशन चंद, सुजाता सिंह (36) पत्नी रोचन सिंह, कुसुम (36) पत्नी नितिन, नितिन (40) पुत्र चंद्रभान सिंह, पायल तोमर (15) पुत्री रॉकी तोमर, वैष्णवी (11) पुत्री जुगनेश, आस्था (8) पुत्री जुगनेश, युग तोमर (6) पुत्र सचिन कुमार, रोनक तोमर (10) पुत्री सचिन कुमार, अक्षिका (14) पुत्री सचिन तोमर, रूबी तोमर (35) पत्नी सचिन, अनुपम पत्नी जिगनेश के रूप में हुई हैं।

टांडा रैफर किए गए श्रद्धालुओं में लता चौहान (48) पत्नी किशन चंद, सुजाता सिंह (36) पत्नी रोचन सिंह, अंश तोमर पुत्र रॉकी तोमर शामिल है। उधर, डीएसपी देहरा-ज्वालामुखी चंद्र पाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]