लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माइक्रो एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए प्रशिक्षण ले रहे मंडी के कैडेट

PARUL | 22 नवंबर 2023 at 2:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा द्वारा एनसीसी वायु सेना मंडी और कुल्लू के कैडेट को पटियाला में माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

बता दें कि एनसीसी वायुसेना विंग मंडी के कैडेट अंडर ऑफिसर प्रोमिला कुमारी, सार्जेंट अदिति ठाकुर, कैडेट कर्णम गुप्ता और दिशा चौहान ने फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन के नेतृत्व में पटियाला में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन द्वारा यह जानकारी दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि फ्लाइंग प्रशिक्षण से हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के एनसीसी एयर विंग कैडेटों को विमान उड़ाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उड़ान का प्रारंभिक अनुभव कैडेटों को भारतीय वायु सेना और सशस्त्र बलों की किसी भी शाखा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने बताया कि एनसीसी वायु सेना विंग के प्रत्येक कैडेट को एनसीसी सी प्रमाण पत्र की पात्रता के लिए माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने का प्रशिक्षण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एनसीसी वायु सेना कैडेट की न्यूनतम तीन से लेकर पांच सॉरटी अनिवार्य हैं। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुरीना शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]