Loading...

माजरा में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए केस

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 16 Mar 2026, 5:42 PM | Updated: 16 Mar 2026, 5:48 PM 1 min read

पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब/माजरा

कूड़ा जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार पवन कुमार पुत्र लेखराज निवासी गांव माजरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी नरेश के परिवार के सदस्य उनके घर के पास कबाड़ जला रहे थे।

विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने पड़ोसियों को ऐसा करने से रोका तो नरेश के परिवार के सदस्य जसबिंदर, कृप्पाचंदर, सुमन, अंकिता, सुनीता, नरेश, रोशनी, पंकज और विशाल ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में यशपाल, साहिल और अश्वनी को चोटें आईं।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाई शिकायत

दूसरी ओर नरेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी गांव माजरा ने भी पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुनीता कुमारी सुबह गली में झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को एक जगह इकट्ठा कर उसमें आग लगा रही थी।

मारपीट और गाली-गलौच का लगाया आरोप

नरेश कुमार के अनुसार इसी दौरान पड़ोसी लेखराम के परिवार के सदस्य पवन कुमार, यशपाल, सुमन देवी, नरेश कुमार और नीलम वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया, जिससे उनकी बेटी को चोटें आईं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।