Loading...

माजरा में पुलिस की छापेमारी, 1040 रुपये और सट्टे की पर्चियां बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Sep 2025 • 1 Min Read

सिरमौर पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1040 रुपये और सट्टे की पर्चियां मिली हैं।

सिरमौर/माजरा

गश्त के दौरान दबोचा आरोपी
2 सितंबर की शाम पुलिस टीम गश्त पर थी, जब BCL कंपनी के पास आरोपी मीन सिंह को पकड़ा गया। वह पर्चियों पर नंबर लिखते हुए लोगों से सट्टा लगवा रहा था।

पैसे और पर्चियां बरामद
आरोपी के पास से कुल 1040 रुपये नकद और सट्टेबाजी की पर्चियां बरामद हुईं।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी मीन सिंह निवासी भारा पुर के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।