Loading...

माजरा में बीसीजी वैक्सीनेशन कैंप हुआ आयोजित

Ankita • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर संगीता अधिकारी ने सबसे पहले करवाया टीकाकरण

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के माजरा पीएचसी स्वास्थ्य ब्लॉक राजपुर के अंतर्गत आज शुक्रवार को बीसीजी वैक्सीनेशन कैंप आयोजित हुआ। इस कैंप में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर संगीता अधिकारी ने टीकाकरण करवाया।

इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवेंदर कुमार ने बताया कि आज टीबी की बीमारी को जड़ से ख़त्म करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है। इस मौके पर ठाकुर दास वरिष्ठ टीबी उपचार पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को टीबी के बारे में बारीकी से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

सैनवाला में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलम द्वारा लोगों को टीबी से बचाव के लिए बीसीजी की वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ने भी गांव में घर-घर जाकर इसका सर्वे किया है। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।