लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता चिंतपूर्णी मंदिर के निकट दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे, जाँच में जुटी पुलिस

Ankita | 29 नवंबर 2023 at 2:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना में माता चिंतपूर्णी मंदिर के निकट दीवारों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने खालिस्तानी नारे लिखे हैं। हालाँकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह नारे किसके द्वारा लिखे गए है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है जिसमें वह दीवारों पर उकेरी गई बातें दिखाते हुए कह रहा है कि 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल कांग्रेस नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गौरतलब है कि इससे पूर्व, पिछले वर्ष सात मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बाहरी चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थक बैनर और भित्तिचित्र बनाए गए थे। उधर, ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बताया कि जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]