HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस की टीम ने चोरी हुए ट्रक को 8 घंटे में पंजाब के बरुवाल में खड़ा से बरामद किया है। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के 240 बैग भी सुनसान जगह पर मिले हैं। बता दें चोरी की इस वारदात को सुलझाने में पंजाब पुलिस का भी स्वारघाट पुलिस को काफी सहयोग मिला है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना में ट्रक चालक दिनेश कुमार ने बताया कि वह इस ट्रक को बागा सीमेंट कंपनी में चलाता है। उसने बताया कि वह ट्रक में सीमेंट भरकर खानपुर खुई जा रहा था। बनेर शिव मंदिर के पास पहुंचने पर दिनेश ने सीमेंट से लोड ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और घर चला गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ज़ब दिनेश थोड़ी देर बाद वापस आया तो उसने देखा कि ट्रक गायब था। यहां वहा तलाश करने पर जब ट्रक का कोई पता नहीं चल पाया तो उसने ट्रक चोरी की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में करवाई। वहीं पुलिस की जांच भी ट्रक तक पहुंच ही गई। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
उधर, डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने बताया कि चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





