मानसून के बीच अलर्ट मोड पर सिरमौर का लोक निर्माण विभाग
HNN/ नाहन
मानसून के बीच जिला सिरमौर का लोक निर्माण विभाग पूरी तरह अलर्ट है। बीती रात हुई बारिश से कालाअंब-सुकेती सड़क पर पेलकैप्स इंडिया फार्मा उद्योग के समीप लगते पुल पर भारी मलबा आ गिरा।
इससे दो पहिया समेत छोटे वाहनों को आवाजाही संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सड़क पर आए मलबे की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा और मलबे को हटाकर आवाजाही को बहाल करवाया।
इसके साथ साथ जिले की अन्य सड़कों पर भी मशीनरी तैनात की गई है, जहां मलबे को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि मानसून के बीच लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर है।अत्याधिक भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मशीनरी को तैनात किया गया है। ताकि सड़कों को समय पर बहाल किया जा सके।