Loading...

मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Ankita • 3 Apr 2023 • 1 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। साथ ही राहुल को जो दो साल की सजा सुनाई गई थी उसी सजा के खिलाफ याचिका पर 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।

इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि अदालत ने अभी दोषसिद्धि पर कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई है।

उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचीं। वह राहुल के साथ सूरत के सेशंस कोर्ट भी पहुंची थीं।

इससे पहले सोनिया गांधी ने भी राहुल से मुलाकात की। उनके साथ कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।

जमानत के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट

सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।