मारकंडा नदी में डूबा 19 साल का युवक, गई जान

By PRIYANKA THAKUR Published: 31 Jan 2023, 6:39 PM | Updated: 31 Jan 2023, 6:41 PM 1 min read

HNN / नाहन

जिला सिरमौर में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय राम कुमार पुत्र कुमोद शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रामकुमार अपने तीन दोस्तों के साथ मारकंडा नदी में गया हुआ था। यहां रामकुमार जैसे ही सेल्फी लेने लगा अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा नदी में जा गिरा।

युवक को पानी में गिरता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक काला अंब में एक कंपनी में कार्य करता था। आज उसने कंपनी से छुट्टी ली हुई थी। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags: