मासूम से कथित दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, बच्ची की हालत नाजुक

SIT.jpg

HNN / मनाली

पर्यटन नगरी मनाली में एक मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में एसआईटी गठित कर दी है। इतना ही नही पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हुए करीब एक दर्जन लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नही लगी है। बच्ची से दुष्कर्म जैसी वारदात हुई है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हालांकि, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है और जाँच जारी है। वही, बच्ची की गंभीर हालत के चलते उसे कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है।

क्या है मामला
दरअसल, परिजनों ने थाने में अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ ही दूरी पर कुछ मजदूरों को बच्ची मिली और उन्होंने उसे समीप की एक दुकान में छोड़ दिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है।

इसके बाद वह थाना पहुंचे। वही , इस मामले में डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी है। रात को विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध भी थाना बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।