निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के आवरण पृष्ठ का डिजाइन पदम श्री विजय शर्मा से करवाने का लिया गया निर्णय
HNN/चंबा
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के तहत निमंत्रण कार्ड के डिजाइन एवं स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिंजर मेला के निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के आवरण पृष्ठ के डिजाइन को लेकर चर्चा के दौरान सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पदम श्री विजय शर्मा से इनका डिजाइन करवाया जाए। मिंजर स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि चंबा ज़िला की समृद्ध लोक-कला एवं संस्कृति, धरोहर, साहित्य व पर्यटन से संबंधित विषयों को स्मारिका का हिस्सा बनाया जाए। स्मारिका के प्रकाशन में ज़िला के सभी साहित्यकारों, युवा लेखकों की रचनाओं को आमंत्रित किया जाए।
ज़िला के युवा चित्रकारों के प्रोत्साहन स्वरूप ऑनलाइन माध्यम से चंबा ज़िला की समृद्ध लोक-कला एवं संस्कृति, धरोहर व पर्यटन से संबंधित विषयों पर चित्रकलाएं आमंत्रित कर समिति द्वारा चयनित पहली, दूसरी और तीसरी चित्रकला को स्मारिका में प्रकाशित करने का निर्णय भी लिया गया। स्मारिका में प्रकाशन के लिए रचनाओं तथा चित्रकलाओं को ज़िला भाषा अधिकारी के ईमेल पत्ते dlochamba@gmail.com पर भेजना होगा। बैठक में गत वर्ष के दौरान निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका प्रकाशन के आय एवं व्यय की जानकारी भी दी गई ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





