Loading...

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत में प्रीमियम पेट्रोल महंगा

Shailesh Saini 20 Mar 2026 Edited 20 Mar 1 min read

2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, सामान्य पेट्रोल-डीजल फिलहाल स्थिर

हिमाचल नाऊ न्यूज़, नई दिल्ली

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय तेल बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसके बाद तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं।

नई दरों के तहत प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी आज से देशभर में लागू हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल (XP95) की कीमत बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.89 रुपये थी। वहीं सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव के चलते कंपनियों ने फिलहाल प्रीमियम श्रेणी के ईंधन में ही कीमतें बढ़ाई हैं।

यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है।भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी इसी अनुपात में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं।

जानकारों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंचता है तो तेल के साथ-साथ गैस आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे परिवहन और आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ेगा।

वैश्विक स्तर पर कई देश इस तनाव को कम करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन हालात फिलहाल अनिश्चित बने हुए हैं, जिसका सीधा असर ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।

Related Topics: