Loading...

मियाड़ी गला में सड़क से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पर्यटन खज्जियार के पास मियाड़ी गला में सड़क से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान दीना नाथ पुत्र अमर सिंह निवासी गांव द्रम्मण डाकघर साच के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीना नाथ 19 मई को मियाड़ी गला के पास गिरने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां 20 मई को उसका मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया, लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

लेकिन वह मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय नहीं कर सका और उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।