गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और पार्षदों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता दिखा।
यह शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के धुले जिले के 32 वर्षीय हेमंत पवार के रूप में हुई है। दरअसल, अमित शाह दो दिन मुंबई यात्रा के दौरान सोमवार को ‘लालबागचा के राजा‘ के दर्शन करने गए थे। इस दौरान हेमंत पवार पर गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की नजर पड़ी, तो उसने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





