Loading...

मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, बेहतर इलाज के लिए अचानक लिया गया ये बड़ा फैसला

PRIYANKA THAKUR • 4 Jan 2023 • 1 Min Read

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद से उनका इलाज देहरादून में चल रहा है। लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ऋषभ पंत को लेकर आज बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा।

वहीं, उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। बता दे कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अब बीसीसीआई और डीडीसीए ने उनका और बेहतर इलाज कराने का फैसला लिया है।