मुख्यमंत्री आवास योजना से राकेश कुमार को मिला पक्का आवास बनाने की मंजूरी

By NEHA Published: 11 Sep 2024, 3:56 PM | Updated: 11 Sep 2024, 4:37 PM 1 min read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल/

उप मंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत खरयालता में बीपीएल परिवारों पक्के मकान देने की मंजूरी दी गई। पूर्व से ही घर एक मूलभूत आवश्यकता ही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है।गरीब के लिए आजकल की स्थिति में अपना पक्का मकान बनाना संभव नहीं है। ऐसे में गरीब परिवारों के सपने को पूरा करने में शासन की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री आवास योजना” और “मुख्यमंत्री आवास योजना “कारगर साबित हो रही है। आज मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर गरीब परिवार अपने स्वयं के खुद के पक्के आवास हैं। जिसमें वह खुशी-खुशी अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं।
इसी के तहत उप तहसील जोल की तहत ग्राम पंचायत खरयालता के उप-गांव तलमेहडा के निवासी राकेश कुमार जो बीपीएल श्रेणी में आता है।जिनका पक्के आवास का सपना “मुख्यमंत्री आवास योजना “में सरकार हुआ है। राकेश कुमार ने अपना जीवन यापन मजदूरी कार्य,कर करते है। और उनके परिवार में पत्नी सहित तीन बेटियां ही हैं।एक गरीब परिवार के लिए अपना पक्का आवास बनाना एक सपना की तरह होता है।

राकेश कुमार बताते हैं कि इनका एक कमरे का कच्चा मकान था। कच्चे मकान के कारण बारिश होने पर पूरा घर नमीयुक्त हो जाता था।उन्होंने बताया कि बरसात में हम बड़ी मुश्किल से दिन काटते थे। हर समय डर बना रहता था कि गीले में कोई जहरीले जीव जंतु ना निकल आएं। कई बार विचार आता था कि हमारा खुद का भी एक अच्छा पक्का घर बन जाए, पर ऐसा सोचने पर भी डर लगता था। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जो सपना असंभव था। वह पूर्ण हुआ है।

“मुख्यमंत्री आवास योजना” के तहत घर निर्माण को मिलेगी आर्थिक सहायता :सुशील कुमार

विकासखंड बंगाणा के वीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत खरयालता के गांव तलमेहडा के निवासी राकेश कुमार पुत्र सीताराम, पंचायत धनेत के गांव ठठूंह कश्मीरी देवी पत्नी प्रकाश चंद,पंचायत मोमन्यार के गांव समूर खुर्द शिवपाल पुत्र किशन चंद को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2024 – 2025 गृह निर्माण के लिए एक 1. 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की मंजूरी मिल गई है।

वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान धनेत पंचायत की प्रधान राजकुमारी, मोमन्यार पंचायत की प्रधान अंजना कुमारी ने संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।