Loading...

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलेंगे एसएमसी शिक्षक

PARUL • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में एसएमसी शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करके 3 अक्तूबर को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने शिमला जाएंगे। यह जानकारी एसएमसी शिक्षक ऊना यूनियन के अध्यक्ष नवदीप कुमार ने दी है। उन्होंने कहना है कि एसएमसी शिक्षकों का पिछले 11 सालों से शोषण हो रहा हैं।

नवदीप कुमार ने बतया कि 2555 एसएमसी शिक्षक भर्ती नियमों के अनुसार सारी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करते हैं। साथ ही सभी एसएमसी अध्यापकों की नियुक्तियां शिक्षा उपनिदेशकों की अनुमति पर उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्त कमेटी ने की हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकतर एसएमसी शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं, जहां दो साल से कोई अध्यापक नहीं था। इसलिए एसएमसी अध्यापकों को पीटीए, पैट, पैरा और पंजाबी, उर्दू अध्यापकों की तर्ज पर नियमित किया जाए। ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके।