Loading...

मुख्यमंत्री की जन आभार रैली में कमांडेट (आईपीएस) एसआर राणा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

PRIYANKA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में कांग्रेस की जन आभार रैली में ड्यूटी दे रहे कमांडेट(आईपीएस अधिकारी) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। यह आईपीएस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि तेज तर्रार आईपीएस साजू राम राणा थे। एसपी एसआर राणा जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे।

बता दे कि धर्मशाला में कांग्रेस द्वारा आज बड़ी जन आभार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे साजू राम राणा की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दे कि एसपी एसआर राणा इससे पहले किन्नौर और बिलासपुर में भी बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।