मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने शरद यादव के निधन पर शोक किया व्यक्त
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और कमज़ोर वर्गों के उत्थान में शरद यादव का योगदान अतुलनीय रहा है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शरद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 साल के थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।