Loading...

मुख्यमंत्री ने किन्नौर सड़क हादसे में पांच लोगों के निधन पर किया शोक व्यक्त

Ankita • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं जिला किन्नौर के रिकांगपिओ-शिरारी सड़क हादसे में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।