लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने मंडी में 12 विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

Ankita | 10 मार्च 2024 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर पड्डल से 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 5.20 करोड़ से निर्मित नागरिक चिकित्सालय रिवालसर के भवन और 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कटोला के भवन का लोकार्पण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की 27 करोड़ रुपये की 8 बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के तहत बाल्हड़ा नाला, नाल्ड़ खड्ड, कुहटनाला, हरयाण नाला, श्रीलंका नाला, घारड़ा नाला, लोअर तनेहड़ नाला और बरच्छवाड़ पपलोग के आसपास खड्ड व नालों के तटीयकरण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 11-11 करोड़ रुपये से होने वाले मढ़ी-संधोल सड़क और धर्मपुर-संधोल सड़क के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास किया। 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 230 मीटर लंबे डबल स्पैन बैहरी पत्तन पुल का शिलान्यास किया।

उन्होंने 5.47 करोड़ से होने वाले गागल से सिमस सड़क के प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तीसरे चरण में स्त्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]