मुख्यमंत्री ने विधायक की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

cm-sukkhu.jpg

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंदर कुमार भुट्टो की माता रत्नी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें विधायक देवेंदर कुमार भुट्टो की माता रत्नी देवी ने 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। रत्नी देवी का गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।