सिरमौर/दाड़ो देवरिया में जन समस्याएं सुनने पहुंचे सीएम सुक्खू, पूर्व CJI टी.एस. ठाकुर से की मुलाकात
दाड़ो देवरिया
गांववासियों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया सहानुभूति से विचार का आश्वासन, पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत
प्रवास कार्यक्रम के तहत पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप-तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं सुनीं और उन्हें उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार का आश्वासन दिया।
पारंपरिक स्वागत और सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के प्रधान देवेंद्र ठाकुर और गांववासियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
पूर्व मुख्य न्यायाधीश से की मुलाकात
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।