Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी रोहित शर्मा को बधाई, सेना में लेफ्टिनेंट बन हिमाचल का नाम रोशन किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Sep 2025 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन के रंघाड़ गांव के रोहित शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।

शिमला

युवाओं के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहित शर्मा की यह शानदार सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से मिली यह उपलब्धि सभी के लिए मिसाल है।

परिवार को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने रोहित शर्मा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं । उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां हिमाचल के युवाओं को देशसेवा और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।