मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी माइना बाग में उपस्थित रहे।

श्री रेणुका जी

आईटीआई भवन और सब मार्किट यार्ड का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये से बने सब मार्किट यार्ड चरण-1 का लोकार्पण किया।

कई नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया
उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुका जी–ददाहू बिरला सड़क, 17.89 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति विभाग उप-मंडल नोहराधार के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लिए सिंचाई सुविधा, और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु व कुदाग के लिए 94 लाख रुपये की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।