Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने समर्थकों के साथ धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आज जन्मदिन है। उन्होंने सरकारी आवास ओकओवर में बड़े ही धूमधाम से समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग सीएम सुक्खू को बधाई देने ओकओवर पहुंचे।

इस मौके पर समर्थकों ने खूब नाटी डाली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन आता है और हर वर्ष जन्मदिन के साथ नई उम्मीदें और नई प्रतिबद्धता रहती है।

उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और 2032 में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने। इस दिशा में काम जारी है।