मुख्यमंत्री सुक्खू ने 2 नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को सौंपे विभाग

RAJESH-GOMA.jpg

हर्षवर्धन चौहान समेत इन 3 मंत्रियों से वापस लिए विभाग….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2 नए मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को विभाग सौंप दिए है। बता दें राजेश धर्माणी अब नए तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री होंगे जबकि यादविंद्र गोमा को आयुष के साथ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, 2 नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा 12 दिसम्बर, 2023 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। बता दें इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने 3 मंत्रियों से 3 विभाग वापस ले लिए है।

मुख्यमंत्री ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आयुष, रोहित ठाकुर से तकनीकी शिक्षा व वोकेशनल ट्रेनिंग तथा विक्रमादित्य सिंह से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को वापस लिया है। अब विक्रमादित्य सिंह प्रदेश सरकार में अकेले ऐसे मंत्री है, जिनके पास एक ही विभाग रहेगा।