Loading...

मुख्यमंत्री सूक्खू करेंगें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुल्लू-मनाली का दौरा

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

मौसम साफ होते ही हेली एरियल सर्वे की तैयारी

HNN/ कुल्लू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुल्लू-मनाली का दौरा करेंगें और राहत व बचाव कार्य का जायजा लेंगे। जैसे ही मौसम थोड़ा सा खुल जाता है सीएम यहां पहुंचेंगे। यह जानकारी सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान दी।

वहीं लाहुल-कुल्लू व पूरे मंडी लोकसभा क्षेत्र में हुए भारी नुक्सान का एरियल सर्वे की तैयारी की जा रही है। बीते कल हुई बारिश के बाद कुल्लू मनाली में ब्यास नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसके बाद कई स्थानों पर लोगों के फंसे होने की खबरे सामने आई। बीती रात नागवाई में फसे 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

नेटवर्क न होने के कारण इनसे संपर्क करना मुश्किल था। लेकिन देर रात एनडीआरएफ , एसडीआरएफ और होम गार्ड के जवानों ने मिल कर लोगों को रेस्क्यू किया। सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडी से कुल्लू आते वक्त देर रात नगवाईं में रेस्क्यू के दौरान वो मौजूद रहे है।

टापू में फसे लोगों को रेस्क्यू करना जोखिम भरा था। एक तरफ जहां ब्यास विकराल रूप लिए थी दूसरी तरफ से पहाड़ियां दरक रही थी। लेकिन रेस्क्यू टीम द्वारा बड़ी मुश्किल के बाद लोगों को रेस्क्यू किया गया।