मुबारिकपुर में कड़कड़ाती ठंड के चलते 65 वर्षीय साधु की हुई मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत आने वाले मुबारिकपुर में एक 65 वर्षीय साधु की मौत हो गई है। मृतक साधु की पहचान मस्तान सिंह 65 पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कड़कड़ाती ठंड के चलते साधु की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक साधु मस्तान सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से मुबारिकपुर में स्थित एक रैन शेड में रहता था। वह भिक्षा मांग कर गुजारा करता था और रात को रैन शेड में लेट जाता था। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि साधु की मौत का कारण कड़कड़ाती ठंड है।
जिससे उसकी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ गौरव भारद्वाज द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।